
Bhavya ranjan from ranchi, Oxford public school, outshines everyone by scoring 499/500, in cbse 12th(arts), becoming the national topper.
राजधानी रांची की एक होनहार बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे देश में शहर का नाम रोशन किया है. सीबीएसई (CBSE) 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाली भाव्या रंजन ने ऐतिहासिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भाव्या रंजन ने आर्ट्स स्ट्रीम में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार, भाव्या को इस स्ट्रीम की नेशनल टॉपर माना जा रहा है. भाव्या के इस शानदार प्रदर्शन की खबर मिलते ही उनके स्कूल, परिवार और पूरे रांची शहर में जश्न और खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है !